Friday, June 24, 2016

नम्रता पर अनमोल विचार



नम्रता क्या है? नम्रता का जीवन में क्या महत्व है ? क्या लाभ है ? कौन होते है नम्र व्यक्ति ? विनयशीलता अथवा नम्रता की व्यक्ति की सफलता में क्या भूमिका है आइये जाने-
नम्रता पर अनमोल विचार

Quote 1: नम्रता दिखाते समय हम महान व्यक्तियों के समकक्ष हो जाते है।
-रविंद्रनाथ ठाकुर (Rabindranath Tagore)

Quote 2: जहां नम्रता से काम निकल जाए वहां उग्रता नहीं दिखानी चाहिए।
-प्रेमचंद (Premchand)

Quote 3: असली सवाल यह है कि भीतर तुम क्या हो ? अगर भीतर गलत हो, तो तुम जो भी करोगे, उससे गलत फलित होगा। अगर तुम भीतर सही हो, तो तुम जो भी करोगे, वह सही फलित होगा।
-आचार्य रजनीश (Acharya Rajnish)

Quote 4: नम्रता स्वर्ग के रस्ते की कुंजी है।
-शेख सादी (Shekh Sadi)


Quote 5: विनय के साथ विवेक दुने प्रकाश से चमकता है।योग्य और नम्र मनुष्य किसी राज्य के समान बहुमूल्य रत्न है।
-पेन (Pen)

Quote 6: विनय प्रायः गर्व की अपेक्षा अधिक प्राप्त कर लेता है।
-ईट. कहावत (Brick. Proverb)

Quote 7: विनम्रता का अर्थ है अत्यधिक प्रतिकूल परिस्थितियों में भी पूरी तरह से समायोजित होने की क्षमता पैदा कर लेना। इसलिए विनम्र व्यक्ति कभी भी नहीं टूटता।
-के. हैरी (K. Herry)

Quote 8: स्वाभिमानी भी वही श्रेष्ठ है जो विनम्रता को प्रथम स्थान रखता है।
-शेक्सपियर (Shakespeare)

Quote 9: विनय स्वयं का ठीक-ठाक मूल्यांकन है।
-स्पंजन (Spanjn)

Quote 10: जो मनुष्य एनएमआर और प्रभु की भक्ति करता है उसको प्रतिफल में मिलता है -धन, सम्मान और दीर्घ जीवन।
-नीति वचन (Niti Vachan)

Quote 11: वास्तविक महान पुरुष की पहली पहचान है उसकी नम्रता।
-स्टेविस्ला लेक

Quote 12: नम्रता से वे कार्य भी बन जाते है जो कठोरता से नहीं बन पाते।
-महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi)

Quote 13: विनय और श्रद्धा के सामने तर्क पेश नहीं किया जाता।
-सुदर्शन (Sudershan)

Quote 14: जिन लोगो ने विद्वानों के चातुरी भरे शब्दों को नहीं सुना, उनके चित्त पक्वता की नम्रता प्राप्त करना कठिन है।
-तिरुवल्लुवर (Thiruvalluvar)

Quote 15: जिसमे विनय नहीं वह विद्वान् नहीं।
-अष्टावक्र (Ashtavakr)

Quote 16: नम्रता या विनय का कोई मूल्य नहीं है, लेकिन इसका लाभ अधिक है। वह मनुष्य जिसमे नम्रता नहीं, इंसान की शक्ल में जानवर है।
-फ्रांसिस बेकन (Fransis Bacon)

Quote 17: नम्रता और धैर्य जीवन के मूलमंत्र है।
-डी. पाल (D. Poul)

Quote 18: पूर्ण मनुष्य वही है जो पूर्ण होने पर और बड़ा होने पर भी नम्र रहता हो और सेवा में निमग्न रहता हो।
-शब्दतरी (Shabdtari)

Quote 19: जिसमे नम्रता नहीं आती, वे विद्या का पूरा सदुपयोग नहीं कर सकते।
-महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi)

Quote 20: नम्रता के पीछे स्वार्थ हो तो वह ढोंग है।
-बीचर (Beecher)

Quote 21: नम्रता का अर्थ लचीलापन है, लचीलेपन में भी तनने की शक्ति है, जीतने की कला है और शौर्य की पराकाष्ठा है।
-विनोबा भावे (Vinoba Bhave)

Quote 22: धन्य है वे जो नम्र है, क्योंकि वे पृथ्वी के अधिकारी होंगे।
-आचार्य श्रीराम (Acharya Shriram)

Quote 23: विनम्रता शरीर की अंतरात्मा है।
-एडिसन (Edison)

Quote 24: किसी महान व्यक्ति की प्रथम परीक्षा उसकी नम्रता से लेनी चाहिए।
-जान रस्किल

Quote 25: नम्रता सर्वोत्तम गुण है, क्योंकि जो कार्य स्त्री सौंदर्य दिखा कर सकती है, वही नम्रता कर सकती है। उसका प्रभाव तत्काल ही दूसरों पर पड़ता है।
-प्रेमचंद (Premchand)

Quote 26: आदर पाने के लिए मनुष्य को पहले विनम्र बनना पड़ता है।
-नीतिवचन (Niti Vachan)

Quote 27: विनम्रता जहां विद्या का प्रतिफल है, वही सुख का आधार भी है जो जीवन में सुखी रहना चाहता है, उसे विनम्र होना ही पड़ेगा।
-आचार्य वेदांत तीर्थ (Acharya Vedant Tirth)

Quote 28: विनय समस्त गुणों की आधारशिला है।
-कनफ़्युशियस (Confucius)

Quote 29: गरीबी विनम्रता की परीक्षा और मित्रता की कसौटी है।
-हैजालिट (Hejalit)

Quote 30: जो विनम्र है वही विश्व विजयी है।
-चाणक्य (Chanakya)

Quote 31: नम्रता की ऊंचाई नापने के लिए बृह्माण्ड का कोई भी मापक यंत्र सक्षम नहीं।
-राजा ठाकुर (Raja Thakur)

Quote 32: मेरा विश्वास है की वास्तव में महान व्यक्ति का लक्षण उसकी नम्रता है।
-रस्किन (Ruskin)

Quote 33: झुके हुए वृक्षों से नसीहत मिलती है कि गुणों से सम्पन्न को विनम्र होना चाहिए।
-राजस्थानी लोकोक्ति (Rajasthani Byword)

Quote 34: आत्मसम्मान की भावना ही नम्रता की औषधि है।
-डिजरायली (Disraeli)

Quote 35: अपना जीवन लेने के लिए नहीं देने के लिए है।
-विवेकानंद (Vivekanand)

Quote 36: इतने विनम्र न बनो, तुम इतने बड़े आदमी नहीं हो।
-गोल्डामेयर (Goldameyor)

Quote 37: शिष्टता और विनम्रता इंसान के बर्ताव को लोगो के बीच एक बंधन में बांधती है।
-धीरेंद्र सिंह (Dheerendr Singh)

Quote 38: विनम्र बनो, साहसी बनो, शक्तिशाली बनो।
-विवेकानंद (Vivekanand)

Quote 39: अगर आपके पास विनम्रता नहीं है तो ताकत खतरनाक है।
-रिचर्ड जे डाले (Richard J. Dale)





















सरकारी नौकरियों के बारे में ताजा जानकारी देखने के लिए यहाँ क्लिक करें । 

उपरोक्त पोस्ट से सम्बंधित सामान्य ज्ञान की जानकारी देखने के लिए यहाँ क्लिक करें । 

उपचार सम्बंधित घरेलु नुस्खे जानने के लिए यहाँ क्लिक करें । 

देश दुनिया, समाज, रहन - सहन से सम्बंधित रोचक जानकारियाँ  देखने के लिए यहाँ क्लिक करें । 


No comments:

Post a Comment